अतिक्रमण विरोधी अभियान में ध्वस्त हुए कई अस्पताल,तोडी गई भाजपा नेता के गेस्ट हॉउस की दीवार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) अतिक्रमण विरोधी अभियान में शहर के कई अस्पताल ध्वस्त कर दिए गए। लकूला-मसेनी मार्ग पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। जिसके चलते अफरा-तफरी रही। कई अस्पताल भी अभियान की जद में आ गये जिन्हें ध्वस्त किया गया। इस दौरान एक भाजपा नेता की गेस्ट हॉउस की दीवार भी गिरा दी गयी।
आज सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लकूला-मसेनी मार्ग पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। मसेनी मार्ग पर स्थित केदार हास्पिटल से शुरू हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान लगभग मसेनी चैराहे तक पंहुच गया। बीच सड़क से 19 मीटर माप ली गई। जिससे तकरीबन आधा दर्जन से अधिक हास्पिटल पैमाइश में आ गये। उनमें से कई पर बुलडोजर चला, जबकि कुछ ने निवेदन कर खुद तोड़ने का समय मांग लिया। उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया। इसके साथ ही मसेनी चैराहे से लकूला मार्ग पर स्थित भाजपा नगर फतेहगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष दीपक कटियार के गेस्ट हॉउस की दीवार ध्वस्त कर दी गयी। मामले की जानकारी पर फतेहगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामवीर चैहान व पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश पाठक भी मौके पर पंहुचे। इस दौरान प्रशिक्षु सीओ अरुण कुमार, इंस्पेक्टर एके सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *