भाजपा सरकार ने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया : अखिलेश

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व चैधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कहा कि देश के किसानों के सबसे बड़े नेता रहे और आजादी के बाद किसानों के सम्मान और हक के लिए अगर किसी ने संघर्ष किया था तो चैधरी चरण सिंह ने किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसान खुश रह सकता है। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो जैसी सरकार भाजपा की है, उन्होंने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। जिस रास्ते पर आज भाजपा सरकार ले जा रही है, उससे किसान बर्बादी की ओर चला जाएगा।
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत है। हमारी लड़ाई सिर्फ राज्य बचाने की नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की है। बीजेपी इन संस्थाओं पर हमला कर इन्हें तबाह और बर्बाद कर रही है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को समाजवाद क्या है, उसे उन्हें समझना होगा, क्योंकि सवाल केवल प्रदेश को नहीं बचाना है बल्कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को बचाना है। इन सवालों का जवाब बीजेपी के पास नहीं है और लगातार बीजेपी इन सबको बर्बाद कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र संस्थानों के सहारे ही चल सकता है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद हमारे संविधान का महत्वपूर्ण अंग है। भाजपा को इसे समझना चाहिए। सपा सुप्रीमो ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हुए कहा कि अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल रही है।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *