फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा 25 प्रतिष्ठानों पर छापा

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) मिलावट खोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिकारी की छापेमारी में रफ्तार लाने हेतु नई दिल्ली से संचालित फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स को बीते दिनों जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने पहले दिन 35 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। दूसरे दिन 33 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था जिसके बाद आज व्हील्स के अंतिम दिन छापेमारी अभियान चलाकर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से 25 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स द्वारा 62 खाद्य पदार्थो की जांच की गई। जिसमें 9 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के दौरान 13 नमूने फेल पाये गये। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से संचालित फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स 21 जून से 23 जून के लिए जनपद फर्रुखाबाद में आई थी।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *