सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को दी जन्म दिन की बधाई,मायावती और निरहुआ ने भी दी बधाई

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना। उनके परिवार के लोगों को भी इस अवसर की बधाई एवं शुभकामनायें। आज एक जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को हराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी बधाई देते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है। निरहुआ ने ट्वीट कर कहा कि बड़े भैया अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़े थे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उपचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी को हरा दिया। जीत के बाद उन्होंने कहा था कि यह केंद्र की मोदी सरकार की विकास योजनाओं की जीत है।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *