आजादी का अमृत महोत्सव : होमगार्ड विभाग फतेहगढ़ द्वारा हुआ तिरंगा मार्च का आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारत के स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर होमगार्ड विभाग फतेहगढ़ द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन डी एन सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड फतेहगढ़ के नेतृत्व में जिला स्तर पर किया गया।
तिरंगा मार्च का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अशोक कुमार मीना द्वारा जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय से फ्लैग ऑफ करके किया गया। तिरंगा मार्च तिर्वा कालोनी से फायर स्टेशन, डीएम/एसपी आवास,कलेक्ट्रेट होते हुए देश के लिए शहीद कौशलेंद्र सिंह राठौर को माल्यार्पण करते हुए स्पोट्र्स स्टेडियम पर भारी संख्या में होमगार्ड जवानों के साथ पहुंची। जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह ने उपस्थित होमगार्ड जवानों व आम जनमानस को संबोधित किया।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *