योगी कैबिनेट ने दी 15 प्रस्तावों को मंजूरी

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।
बैठक में कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे। बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *