कन्याकुमारी के गांधी मंडपम से शुरु हुई कांग्रेस की ‘‘भारत जोडो यात्रा’’

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) राहुल गांधी आज ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। करीब 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3 हजार 570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार,कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी में महात्मा गांधी मंडपम में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता हर दिन लगभग 6-7 घंटे चलेंगे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल चलेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साध सकती है। 7 सितंबर यानी आज शाम 5 बजे कन्याकुमारी में विशाल रैली के साथ इस यात्रा की शुरुआत होगी। 8 सितंबर को सुबह हर विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में पदयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब 5 महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3 हजार 570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Check Also

एमपी के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर हाईकोर्ट सख्त : 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने का आदेश

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *