समाधान दिवस : थाना जहानगंज में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्यायें

फरियादियों के निस्तारण में 5 को मौके पर त्वरित न्याय

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आमजनमानस को त्वरित न्याय दिलाने निकले डीएम-एसपी ने थाना जहानगंज में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग कर मौके पर आये फरियादियों की समस्यायें सुन त्वरित न्याय दिलाया।
मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना समाधान दिवस में आये 6 फरियादियों की एक-एक कर राजस्व सम्बन्धी समस्यायें सुनी। जिसमें 5 फरियादियों को मौके पर ही त्वरित न्याय दिलाया। छूटे एक फरियादी को न्याय दिलाने हेतु टीम बनाई गई जिससे छूटे फरियादी को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर जहानगंज थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि छूटे फरियादी को तय समय पर त्वरित न्याय दिलाया जाएगा।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *