सपा-रालोद गठबंधन मिलकर लड़ेंगे रामपुर और मैनपुरी सीट का उपचुनाव

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा व राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा ने इसकी घोषणा कर दी है।
मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। इन सभी सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान जबकि आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। सपा-रालोद यूपी विधानसभा का चुनाव भी मिलकर लड़े थे। हालांकि, प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आने में कामयाब रही।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *