यूपी में 19 मार्च से ‘मिशन शक्ति’ का महाअभियान : 26 मार्च तक स्कूलों और समाज में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। चैत्र नवरात्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से ’मिशन शक्ति’ का छठा चरण शुरू होगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यह अभियान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को एक जन-आंदोलन में बदलने की एक प्रतिबद्धता है। बयान के अनुसार अभियान की सभी गतिविधियों की निगरानी के…
