AMIT YADAV

यूपी बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव : अब 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच होगें प्रैक्टिकल एग्जाम्स

प्रयागराज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी बोर्ड एग्जाम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम्स स्थगित कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड ने 22 जनवरी से 30 जनवरी तक जेईई मेंस की होने वाली परीक्षा को देखते हुए अपनी इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा की तिथि बदल दी है। अब ये एग्जाम…

महाकुंभ में लगी भयंकर आग : कई टेंट जलकर राख, कुंभ क्षेत्र में धुएं का गुबार

प्रयागराज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रविवार को एक कैम्प में पुआल में लगी आग तेजी से फैल गई और आग की चपेट में आने से करीब 18 कैम्प जल गए। हालांकि, फायरब्रिगेड टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना…

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव ने किया रामनगरिया में आर्य समाज के शिविर का ध्वजारोहण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  आर्य समाज वैदिक क्षेत्र रामनगरिया फर्रुखाबाद में आर्य समाज के शिविर का ध्वजारोहण हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पदाधिकारियों के साथ पहुंचे समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता मुन्ना यादव ने किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कई नए पूर्व सैनिकों को…

सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने जीता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

‘‘छात्रों ने किया जिला और प्रदेश का नाम रोशन’’फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) वाराणसी स्थित जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक सहित कई पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से चयनित 800…

आशुतोष द्विवेदी ने लिया फर्रुखाबाद डीएम का चार्ज

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  जिले के नवागन्तुक डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कलक्ट्रेट के कोषागार कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों की जानकारी ली।जनपद पंहुचे जिलाधिकारी नें कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद डीएम ने विभिन्न पटलों की जानकारी ली। अधिकारियों से परिचय प्राप्त किये। डीएम ने कहा कि उनकी…

’महाकुंभ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रयागराज।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। साथ ही रक्षा मंत्री ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। इस मौके उनके साथ पर सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाने के बाद…

संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी : कांग्रेस की सरकार बनने पर ध्वस्त कर देगें आरक्षण की 50 प्रतिशत की बाधा

‘‘बिहार सरकार की जातिगत गणना को बताया ’फर्जी’, कहा- यहां लोगों को बेवकूफ बनाया गया‘‘नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पटना पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने बिहार की नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी जातिगत गणना को फर्जी बताया और कहा कि देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए ऐसी गणना अवश्य होनी…

कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)  उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस सांसद पर एक महिला ने शादी और राजनीतिक करियर का झांसा देकर चार साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है।…

किसानों का बड़ा ऐलान : 20 जनवरी को सभी सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन एंव 26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  अपनी मांगों को लेकर किसान पिछले काफी समय से खनौरी-शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पटियाला के पातड़ा में आज संयुक्त किसान मोर्चा की शंभू और खनौरी मोर्चा के नेताओं के साथ अहम बैठक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद किसान नेता सरवण…

कोलकाता महिला डॉक्टर कांड में कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला : आरोपी संजय रॉय दोषी करार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज कैंपस में ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस में आज कोलकाता के सियालदह स्थित सेशन कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। बता दें कि यह मामला लंबे समय से चल…