स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला : प्रकाश पाल
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन कायमगंज स्थित रोज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाओ पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह…
