थाना समाधान दिवस : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएँ,दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  थाना कमालगंज में “थाना समाधान दिवस” के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को न्यायसंगत, गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर कई ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के नागरिक…

डीएम-एसपी ने थाना कमालगंज क्षेत्र में की पैदल गश्त

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को थाना कमालगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा…

रक्तदान शिविर : पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर किया। यह शिविर डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला…

नलकूप के ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी,एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में खेत पर लगे नलकूप के ट्रांसफार्मर से चोरों ने सामान पार कर दिया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की,जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।दी गयी तहरीर में वादी मीरा देवी पत्नी स्व0 सुभाष सिंह निवासी खि़मसेपुर थाना…

जिलाधिकारी ने ग्राम कुरैली में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की दी जानकारी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। तहसील सदर क्षेत्र की ग्रामसभा कुरैली, विकासखंड मोहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की…

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर फतेहगढ़ पुलिस लाइन में गूंजा राष्ट्रगीत

‘‘पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दिलाई देशभक्ति की प्रेरणा‘‘फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आजादी के अमर प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्‘ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त…

मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान : भाजपा ने आयोजित की सदर विधानसभा क्षेत्र की जिला कार्यशाला

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संदर्भ में सदर विधानसभा क्षेत्र की जिला कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने इस अभियान से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए इस अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए।भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद…

केएम हाउस के ध्वस्तीकरण का आदेश फिर जारी

‘‘एक सप्ताह में होगा सील, एक माह में निर्माण हटाने को नोटिस, सभी 18 नक्शे निरस्त होंगे‘‘फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अल्लाह नगर उर्फ बढ़पुर क्षेत्र में ठंडी सड़क पर तालाब की जमीन पर खड़े आलीशान व्यावसायिक भवन केएम हाउस और इसी से लगे वी-मार्ट रोरूम केएम इंडिया का भवन अब गिरने की कगार पर है। नियत प्राधिकारी,…

मतदेय स्थलों के सम्भाजन व नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन, निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण तथा विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में भाजपा से…

सपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी का किया विरोध,कार्यवाही की मांग

फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आज समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के खिलाफ फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने इस संबंध में अपने लेटर पैड पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों…