फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के खिलाफ फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने इस संबंध में अपने लेटर पैड पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों के साथ थाना अध्यक्ष नवाबगंज को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। थाना अध्यक्ष नवाबगंज ने मामले को साइबर सेल में कार्रवाई हेतु भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजपाल यादव एडवोकेट, आनंद यादव सहित आधा दर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नेता के अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। यह जानकारी सपा जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।
सपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी का किया विरोध,कार्यवाही की मांग

