सपा ने लखीमपुर खीरी कांड में शहीद किसानों की स्मृति में दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) भाजपा सरकार में वर्तमान में केन्द्रिय मंत्री के पद पर तैनात टेनी के बेटे अशीष मिश्र द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में मृतक किसानोें की शहादात की स्मृति में आज सपा मुखिया के निर्देशन में सपा जिलाध्यक्ष के नेत्रत्व में पार्टी पदाधिकारियों एंव अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फार्रुखी ने कहा कि किसानों को कुचलकर मार देना भाजपा की क्रूरता की पराकाष्ठा है। किसान भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। यह कृषि कानून महज चुनावी हार की सोच के चलते हटाये गये हैं। हालांकि किसान इनके वहकाबे में नहीं आने वाले हैं। चुनाव गुजरते ही यह कानून वापस भी आ सकते हैं। जो लोग कृषि कानून के फायदे गिना रहे थे आज वहीं लोग कृषि कानून हटने के फायदे गिनाने में लगे हैं। इस अवसर पर जिलामहासचिव मंदीप यादव,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,वरिष्ठ सपा नेता महेन्द्र कटियार, सपा नेता ववेक यादव, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी सहित कई अन्य पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *