विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर तक पहुंचायें : शिवम यादव

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) 2022 विधानसभा चुनाव के महज कुछ ही महीने शेष है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के फ्रन्टल संगठनों की कार्यकारिणी लगातार घोषित होने का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को 2022 विधानसभा में यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों पर मैदान में उतर जाए और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर तक पहुंचायें। हालांकि जनता ने अब मूड बना लिया है कि अब योग्य और योगी की लड़ाई है। जनता योग्य को चुनेगी जिससे यूपी विकास के पथ पर चल सके।

Check Also

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कड़िउल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *