सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने डा0 भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भारतीय संविधान के निर्माता डा0 भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद,धर्मनिरपेक्ष एंव लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। इसके लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित और संघर्ष के रास्तें पर है। राजनैतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में लोगों को आपस में लड़ाया। आर्थिक गैर बराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।
श्री यादव ने डा0 लोहिया सभागार में कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता से खतरा है। सभी संाप्रदायिक ताकतों से लोकतंत्र को खतरा है। इन ताकतों को केन्द्रित करने की साजिश है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। इनके समाज में विघटन पैदा कर दी है। इससे दुनिया में भारत का सम्मान और भरोसा घटा है। सामाजिक न्याय से भाजपा को परहेज है। उन्होने आगें कहा कि देश में अर्थव्यवस्था चैपट है। नोटबंदी और जीएसटी ने आर्थिक संगठन पैदा कर दिया है बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को कोई समाधान नहीं है। चिकित्सा और शिक्षा कुव्यवस्था की शिकार है। गरीबों से छीनकर व्यापार बड़े कार्पोरेट प्रतिष्ठानों के पास पहुंचा दिया। किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। लोग सम्पन्न होगें, तो वह स्वंय शौचालय बना लेगेें। वैसे भी कहीं सफाई नहीं है। कूडे का कहीं निस्तारण नहीं हो रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था की बहुत बुरी व्यवस्था है। हत्या,लूट,बलात्कार की समस्यायें नहीं रुक रही है। जनता में भय और असुरक्षा व्याप्त है।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *