फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के धरपकड़ अभियान को सफल बनाते हुए थाना जहानगंज प्रभारी बलराज भाटी के निर्देशन में आज तीन अभियुक्तों को पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज पुलिस ने अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र नंदन सिंह नि0 मुड़गांव थाना मोहम्मदाबाद,सुरजीत व अर्जुन पुत्र विशंभर दयाल नि0 बिरिया नगला थाना जहानगंज को गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया।
