प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिये जारी किया महिला घोषणा पत्र

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिला घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने 10 लाख रुपये तक फ्री इलाज की भी सुविधा देने की बात कही।
प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकारी पदों में महिलाओं की लगभग 9 फीसदी भागीदारी है, जिसे हम 40 फीसदी करेंगे। महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स में छूट मिलेगी। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दुकानों का संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। इसके अलावा लड़कियों को स्मार्ट फोन भी दिया जाएगा। प्रदेश में संध्या विद्यालय भी होंगे, जिससे गांव में भी लड़कियां पढ़ सकेंगी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि सक्षमता, शक्ति व दृढ़निश्चय महिलाओं के सहज गुण हैं। महिलाएं साहस, करुणा एवं आशा की प्रतीक हैं। महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उनके लिए एक ऐसा वातावरण बनाया जाए जिसमें उनकी अभिव्यक्ति को बंधन मुक्त व असीमित आकाश मिले। हमारे महिला घोषणा पत्र की मूल भावना यही है।
प्रियंका का महिला घोषणा पत्र
-महिलाओं की ओर से संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी
-स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी
-उनके लिए बस फ्री होगी
-विधवा को 500 रुपये पेंशन दी जाएगी
-गरीब महिलाओं को फ्री इंटरनेट सेवा
-पुलिस बल में 25 फीसदी महिलाओं को नौकरी
-आवासीय खेल अकादमी बनवाई जाएंगी
-रेप जैसी शिकायत में नियमों का पालन न करने पर अधिकारी का निलंबन
-सभी जिले में महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी मदद
-किसी भी बीमारी का 10 लाख रुपये तक फ्री में इलाज
-मासिक धर्म से संबंधित दवाओं की मुफ्त आपूर्ति की जाएगी
-सभी सीएचसी में स्वास्थय शिक्षा केंद्र होगा और डॉक्टर भी महिलाएं ही होंगी

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *