फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास स्थिति जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एआईएमआईएम पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य तौफीक खान के नेतृत्व में मजलिस के तमाम कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपना नेता मानते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला कार्यकारिणी सदस्य तौकीर खान,शहजाद खान,तहजीब आलम,मोहसिन खान नगर शमसाबाद से शबाब खान,मसरूर खान,जुबेर सलमानी,अरशद सलमानी,डॉक्टर नाजिम खान ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। साथ ही भारतीय समाज कामगार महासंघ के नेता संजीव कुमार राठौर के नेतृत्व में उनके तमाम साथियों ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसमें सनोज कुमार,पवन राठौर,विकास सिंह राठौर,विशाल राठौर,दीपक वर्मा,अरुण कुमार सक्सेना,विकास चंद्र सागर,उपेंद्र सिंह,अनिरुद्ध कुमार,नन्हे राठौर,बलवीर सिंह,बलराम सिंह,गौरव मिश्रा,सौरभ कुमार,आर के सिंह,सुभाष दीक्षित धर्मेंद्र सिंह,बहुजन समाज पार्टी छोड़कर नगर शमशाबाद से शामिल हुए पुष्पेंद्र सिंह परेरा,चंदन शाक्य,सुभाष शाक्य,ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सभी साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार,पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग यूनुस अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,सौरभ कटियार,जिला सचिव अरविंद सिंह यादव,जिला सचिव शारिक अली, बुजुर्ग नेता हरिओम दयाल, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी अंकेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
