पीएम मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर सपा सुप्रीमों का पलटवार, बोले- हनुमान जी का भी रंग लाल है

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज बुधवार को सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। संसद में गांधी प्रतिमा के सामने अपने सांसदों संग विरोध जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये लाल रंग इमोशन का रंग है, क्रान्ति और बदलाव का प्रतीक है। पीएम जानते हैं, इस बार यूपी में बदलाव होने जा रहा है। केवल एक रंग को मानने वाले लोग हमारी भावनाएं नहीं समझ सकते। पीएम मोदी ने अपने वादे पूरा नहीं किए, इसलिए अपनी भाषा बिगाड़ रहे हैं।
श्रीयादव ने आगे यह भी कहा कि हर एक के जीवन में लाल रंग है। जीवन तभी है, जब लाल रंग उसमें है। यह रंग सुंदरता को बढ़ाने वाला भी है। जो इसे इस्तेमाल करता है वो अच्छा दिखता है। ये सद्भावना का भी रंग है। भगवान और देवी देवताओं में भी लाल रंग दिखता है। हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का भी रंग लाल है। लाल रंग रिश्तों का है। शायद रिश्ते भाजपा नहीं समझती।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *