सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही सरकार : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि यूपी की भाजपा सरकार सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही है। आजम खां का परिवार इसलिए तकलीफ में है क्योंकि वो समाजवादी हैं। मुख्यमंत्री योगी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था पर वो पूरा नहीं हुआ। नौजवानों को नौकरी नहीं दी। झूठ बोलने वालों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। सरकार पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर झूठ बोल रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। अमेठी के आरिफ ने सारस से मित्रता की। उसकी सेवा की। वह चोटिल था। सारस अब छीन लिया गया है क्योंकि मैं बधाई देने चला गया। क्या यही लोकतंत्र है? सरकार सारस छीन रही है तो मोर को दाना खिलाने वाले से मोर छीन लिया जाए।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *