भाजपा सरकार में चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार : अखिलेश

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी के फिरोजाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी को समाप्त करने का भाजपा ने कोई काम नहीं किया। कहा कि अपने झूठ को सच साबित कराने के लिए भाजपा ने अमेरिका की कंपनी को 200 करोड़ रुपये दिए हैं।
सपा अध्यक्ष रविवार को शिकोहाबाद के मेला वाला बाग स्थित नेहा गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां वह वीरेंद्र सिंह के पुत्र की शादी समारोह के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया। कहा कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों एवं कारोबारियों की हितैषी है। उसका हर फैसला उद्यमियों के हित वाला होता है। भाजपा ने एक उद्योगपति को इतना बढ़ाया कि वह भाग गया। किसानों के गेहूं की खरीद होने वाली है। लेकिन, सरकार का कोई इंतजाम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी की आय दोगुना नहीं हुई। पुलिसकर्मियों की आय बढ़ी है। भाजपा सरकार में कोई न्याय नहीं मिल सकता है। बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। आलू किसान बर्बाद हो गया है। लेकिन, ये सरकार किसान की कोई मदद नहीं कर पाई। भाजपा ने आम लोगों के हाथ में झाड़ू पकड़ा दी है, लेकिन फिर भी गंदगी के ढेर लगे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, डॉ. पीएस यादव, आदर्श यादव धन्नू, वीरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

Check Also

यूपी के बरेली में 9 साल से सरकारी नौकरी कर रही पाकिस्तानी महिला फरार : पुलिस की तलाश जारी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पाकिस्तान से संबंधित एक महिला शुमायला खान, जो बरेली में पिछले 9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *