लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बात की। उन्होंने नगरीय चुनाव की तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को चाक-चौबंद कर लिया जाए। मतदान केंद्र मतदान स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली जांए।
उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह व्यवस्थित किया जाए। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत की जाए। कर्मचारियों को संबंधित प्रशिक्षण पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे ज्यादा ध्यान पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर देना है। मतदान निष्पक्ष रुप से पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।
