अनियंत्रित टेम्पो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) अनयिन्त्रित होकर टेम्पो पलटने से करीबन आधा दर्जन यात्री घायल हो। घायल यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिससे टेम्पों मेें सवार करीबन आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लोहिया भेजा गया।
यात्रियों ने बताया है कि टेंपो राजेपुर से फर्रुखाबाद जा रहा था उसी समय फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर जमापुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के वक्त मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जिसके बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष ने मरीजों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लोहिया भर्ती हेतु भेज दिया।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *