चाक चौबन्द प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज़

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिले की सभी बड़ी मस्जिदों में चाक चौबन्द प्रशासनिक व्यवस्था के बीच अलविदा की नमाज़ आज रमज़ान के आखिरी जुमे के दिन शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई। मुख्य नमाज़ शहर की जामा मस्जिद में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद रहा और उसने हर छोटी-बड़ी बात पर पैनी निगाह रखी। जिले के सभी 15 धानाध्यक्षों को गुरुवार को ही लगातार पेट्रोलिंग करते रहने की हिदायत एंव शहर के बीचों-बीच क्रिश्चियन इण्टर कालेज में माक ड्रिल करवाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जारी कर दी थी।
बेहद चौकन्ने प्रशासन ने अंतिम जुमे की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सभी संवेदनशील स्थानों पर पैदल रूट मार्च कर लोगों में आत्मविश्वास जगाया। आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भारी दल बल के साथ जामा मस्जिद समेत कई स्थानों का भ्रमण किया और पैनी नजर बनाये रखने के साथ-साथ मातहतों से सर्तक रहने को कहा।

Check Also

कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार, सिर्फ पीओके सौंपने पर पाक से होगी बात : भारत

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्ष विराम लागू होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *