7 बार के विधायक पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में शामिल,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) बीते 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे 7 बार के विधायक एंव पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, बेटे सचिन सिंह यादव व जिलापंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव सहित भाजपा में शामिल हो गये। उन्हें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
आपको बतादें कि विगत 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा से दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की टिकट काटकर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को देदी थी। जिसके बाद पूर्व मंत्री निर्दलीय चुनाव लड़े। उसके बाद से ही पूर्व मंत्री भाजपा के संपर्क में थे। साथ ही जनता द्वारा पूर्व मंत्री के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी। हालांकि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से डिपंल यादव के चुनाव लड़ने के दौरान जिस तरह चाचा शिवपाल सिंह यादव को विशेष तर्जीह दी गई थी। उससे क्यासों का दौर चल पड़ा था। लेकिन पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने बेटे सचिन एंव बेटी मोनिका यादव के साथ भाजपा में शामिल होकर सभी क्यासों पर विराम लगा दिया।
समर्थकों में खुशी की लहर
पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव बेटे सचिन सिंह यादव एंव बेटी जिलापंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के भाजपा में शामिल होने के खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी। उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

Check Also

आतंकवादी चुनौती से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *