हिन्दू महासभा ने चलाया सदस्यता अभियान,विमलेश मिश्रा ने संगठन में शामिल होने पर किया भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने आज शमशाबाद में एक सभा का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया, जहां युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने तकरीबन 1 सैकड़ा लोगों को सदस्यता दिलाते हुए उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिसके उपरांत जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने शमशाबाद नगर अध्यक्ष पद पर अभिषेक वर्मा व फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष पद पर अभिषेक गिहार को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर विमलेश मिश्रा ने कहा कि लगातार संगठन विस्तार हो रहा है हिन्दुत्व के संकल्प को लेकर लोग हिन्दू महासभा में जुड़ रहे है। आज एक सैकड़ा लोगों ने हिन्दू महासभा की सदस्यता ली है। जो हिन्दू एंव सनातन धर्म को मजबूत करने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में केशव वर्मा,गौरव यादव,रवि शुक्ला,अक्षय अरोड़ा,सचिन शर्मा सहित कई पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *