डॉ अरशद मंसूरी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी नियुक्त

फर्रुखाबाद । (आवाज न्यूज ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी ने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं! इसी के मद्देनज़र कायमगंज के निवासी एवं पसमांदा मुसलमानो में अपनी पकड़ रखने वाले डॉ अरशद मंसूरी कों भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया हैं।

           भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने यह सूची जारी करतें हुए अवगत कराया कि डॉ अरशद मंसूरी भाजपा के पुराने, निष्ठावान, उच्च शिक्षित, जुझारू एवं मेहनती पदाधिकारी हैं और इनके पास जिला अध्यक्ष का भी अनुभव रहा हैं। इसीलिए इनको 40, फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।

        उक्त मनोनयन की सूचना पाकर भाजपा नेता डॉ अरशद मंसूरी उत्साहित नज़र आ रहें हैं, वहीं नई बस्ती रोड, कायमगंज स्थिति आवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ हैं। डॉ अरशद मंसूरी का कहना हैं कि 2024 में केन्द्र में भाजपा का पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में पसमांदा मुसलमानो ने भाजपा कों भारी तादाद में वोट दिया हैं। सपा का MY समीकरण अब मोदी – योगी समीकरण बन गया हैं।

Check Also

आतंकवादी चुनौती से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *