विवेक यादव बने सपा के मीडिया प्रभारी, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने विवेक यादव को समाजवादी पार्टी का मीडिया प्रभारी बनाया है जिससे सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई है। विवेक यादव को बधाई देने वालों का तंाता लग गया है। मीडिया प्रभारी बनने पर विवेक यादव ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
सपा मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि मुझे जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव ने मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचायेगंे। जिससे जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। जिसका खासा असर आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

Check Also

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कड़िउल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *