घोसी उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह होंगे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया है कि सपा ने घोसी उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बता दें कि दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर साल 2022 का विधानसभा चुनाव जीते थे और इसके बाद वह हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने दारा सिंह चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में वन मंत्री से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *