फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) चन्द्रयान-3 की सफलता पूर्वक चन्द्रमा पर लैडिंग के उपलक्ष्य में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम भारत के उन वैज्ञानिकों को बधाई दी है जिन्होंने चन्द्रयान-3 को चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक लैण्ड कराया। साथ ही इसरो के प्रमुख वैज्ञानिकों सोमनाथ मिशन डाइरेक्टर मोहन कुमार एवं बीजू सी थामस को बधाई दी तथा भारत के सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई एवं धन्यवाद किया। जो कि उनके प्रयासों से यह परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया इसके साथ-साथ सभी भारतवासियों को बधाई दी। हमारा भारत वर्ष पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है जिससे हम सभी भारतवासी गोरानवित महसूस कर रहे है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव अपराध नियंत्रण संगठन के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष एड0 धीरज त्रिवेदी एंव सैकड़ों लोगों ने सम्पूर्ण देशवासियों को बधाईयां दी।
