चंद्रयान 3 के मूनलैंडर के लैंडिंग स्पॉट को शिवशक्ति नाम देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया दकियानूसी

‘‘यह वैज्ञानिकों का अपमान का करने वाला कदम’’
लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान 3 के मूनलैंडर के लैंडिंग स्पॉट को शिवशक्ति नाम देने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह एक दकियानूसी और वैज्ञानिकों का अपमान का करने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि अगर नाम रखना ही था तो इसरो के वैज्ञानिकों के नाम पर रखते जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में इतना बड़ा योगदान दिया है। चंद्रयान 3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के नाम पर लैंडिंग स्पॉट का नाम रखा जा सकता था। सरकार का यह कदम वैज्ञानिकों का अपमान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस बिंदु को शिवशक्ति नाम दिया है। इसी तरह जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का तिरंगा नाम दिया गया है।

Check Also

निशिकांत दुबे के बयानों पर अखिलेश का पलटवार : मुंह न खोलें, उसी में उसकी इज्जत..

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *