2024 में विदा हो जाएगी 2014 में सत्ता में आई भाजपा, देश की जनता को ‘इंडिया’ पर भरोसा : अखिलेश

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) 2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में देश से विदा हो जाएगी। यह बात गुरुवार को रक्षाबंधन पर इटावा जिले के सैफई में अपने पैतृक आवास पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, जहां पर 80 लोकसभा सीटें हैं।
भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 मे सत्ता से विदा हो जाएगी। रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि हमारी माता-बहनें सुरक्षित रहें।
वहीं, मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लगातर इंडिया दल की बैठक हो रही है। पहले बैठक पटना, बेंगलुरु में हुई और गुरुवार से महाराष्ट्र के मुंबई में यह बैठक होने जा रही है। पूरे देश की जनता को भरोसा है यह गठबंधन। भाजपा देश से बाहर जाएगी। आज उन्हें रक्षाबंधन पर याद आया 200 रुपये सिलिंडर पर रुपये कम करना।
रक्षाबंधन पर और भी महंगाई और चीजों पर रेट कम हो जाता, तो जनता को और राहत मिलती। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नहीं थे। उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करें। वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे हैं।
उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है। अगर कोई विभाग को सही करना चाहे, तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट भ्रष्टाचार बेईमानी हुई है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा चुनाव हार रहे हैं।
उधर, बरेली डिपो में तैनात रहे कंडेक्टर मोहित सक्सेना के परिजनों ने भी अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने विभागीय प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे की मौत होने की बात कही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।

Check Also

दलित होने की इतनी बड़ी सज़ा? पहले शख्स को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर जला दिया शव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी में प्रयागराज जिले के यमुना नगर के करछना थाना क्षेत्र के इटौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *