घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। नौवें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 9342 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 34017 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 24675 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
