घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। आठवें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 6885 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 29030 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 22145 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
