घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 27वें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 37079 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 105237 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 68158 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
