लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में मौलिक रूप से अलग तरीके से सोच रहा है ‘इंडिया’ : राहुल गांधी

नई दिल्ली । (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में मौलिक रूप से अलग तरीके से सोच रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे इस विचार में विपक्ष एकजुट है कि भारत पर हमला हो रहा है।
यहां एक कॉन्क्लेव में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन इस चुनाव के बारे में इससे पहले के किसी भी अन्य चुनाव की तुलना में मौलिक रूप से अलग तरीके से सोच रहा है। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन इस बात पर एकजुट है कि भारत पर अब हमला हो रहा है। भारत की अवधारणा, स्वतंत्र चुनाव, स्वतंत्र भाषण की अवधारणा – वे अब घातक खतरे में हैं। उन्होंने कहा, हम सभी की यही सोच है। इसका मतलब है कि हमें लचीला होना होगा और हमें भारत की आत्मा के लिए लड़ना होगा, जिसके लिए एक अलग स्तर के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दूसरी बात, केरल, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में अधिकांश गठबंधन तैयार किए गए हैं। कुछ छोटी जगहों पर, हमें कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें हम दूर करने की कोशिश करेंगे। अब हम इसे भारत के विचार की रक्षा की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं, जबकि पहले हम इसे केवल राजनीतिक दलों के बीच एक प्रतियोगिता के रूप में देखते थे। अब आरएसएस और भाजपा भारत के विचार को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से 2024 के लोकसभा चुनावों में मुकाबला करने के लिए कम से कम 28 विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *