भाजपा के कुशासन में बच्चियां-महिलाएं और दलित कोई सुरक्षित नहीं : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।’’
प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, ‘‘लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है।

Check Also

जाति जनगणना पर अखिलेश : 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत

‘‘सरकार का यह निर्णय लेना ‘इंडिया गठबंधन के एजेंडे की जीत है। देश संविधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *