पंजाब में चल रहा किसान आंदोलन बना परेशानी का सबब, कई ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पंजाब में चल रहा किसान आंदोलन रेलवे यात्रियों के लिए दिन ब दिन परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आए दिन जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के चलते अपने ऑफिस या घर के लिए हमेशा ही लेट हो रहे हैं।
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द रहेगी
रद्द रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 04754 श्रीगंगानगर- बठिंडा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 30.09.2023 को रद्द कर दी गई है।
  2. गाड़ी संख्या 04755 बठिंडा – श्रीगंगानगर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 30.09.2023 को रद्द कर दी गई है।
  3. गाड़ी संख्या 04753 बठिंडा – श्रीगंगानगर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 30.09.2023 को रद्द कर दी गई है।
    रेल रोको आंदोलन की वजह से पंजाब में भी 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 27 ट्रेनों का रूट बदला गया है। कहीं भी सफर करने से से पहले यात्री कृपया सूची देख लें। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। पंजाब में किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के कारण शनिवार को 177 ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। इनमें से 25 ट्रेनों का संचालन शनिवार को भी रद्द किया गया है।

Check Also

राहुल गांधी की मुहिम का कर्नाटक में असर : ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कर्नाटक में जातिगत जनगणना के आधार पर ओबीसी के लिए आरक्षण को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *