पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी दंमयंती सिंह ने ‘‘समाजवादी झण्डा लगाओ सरकार बनाओ अभियान’’ का किया शुभारम्भ

कार्यक्रम को सफल बनाने में करन सिंह, सिक्की,बिक्की के साथ विवेक यादव की रही अहम भूमिका

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमों एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में चलाये गये 10 दिनी ‘‘झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान’’ को सफल बनाते हुए पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी एंव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने अपनी छत पर झण्डा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जहां फर्रुख़ाबाद सदर विधानसभा अभियान के प्रभारी विवेक यादव पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ने समाजवादी पार्टी के नेता करन सिंह, सिक्की सिंह व विक्की सिहं ने झण्डा लगाकर अभियान को सफल बनाया।
मौके पर मौजूद विवेक यादव ने बताया कि झंडा लगाओं कार्यक्रम के तहत सैकड़ों घरों की छतों पर झंडे लगाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शशांक सक्सेना जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, विजय अनुरागी उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड , विमल कुमार आदि मौजूद रहे। सभी ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Check Also

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कड़िउल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *