सुमित शाक्य बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नवाबगंज निवासी सुमित शाक्य को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। सुमित शाक्य इससे पहले जिला लोहिया वाहिनी के संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सुमित शाक्य के संगठन में जिला उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को और मजबूती मिलेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में उनसे अपेक्षा की है कि वह सभी के साथ मिलकर अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी गई। यह जानकारी सपा प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, विधान सभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप भोला यादव, प्रदीप यादव टीटू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

निशिकांत दुबे के बयानों पर अखिलेश का पलटवार : मुंह न खोलें, उसी में उसकी इज्जत..

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *