नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेत्रत्व में नई ऊर्जा और बुलंद हौसले के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रही है। इस बीच अब आज बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फिर से शुरु किया। इस मौके पर उन्होंने बारपेटा में अपना बयान देते हुए भाजपा और आरआरस पर जोरदार हमला भी बोला है।
श्रीगांधी ने कहा,असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है, बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, भाजपा-आरआरस के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं।
हमने ‘भारत जोड़ो यात्राश्’ में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं.. मोहब्बत का देश है। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है। नफरत के पीछे डर होता है और नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।
