संजीव पारिया की करोड़ो की सम्पत्ति कुर्क,माफिया अनुपम दुबे से जुड़ा नाम

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) संजीव पारिया की आज करोड़ो की सम्पत्ति तहसीलदार सदर व क्षेत्राधिकारी ने थाना मऊदरवाजा पुलिस के साथ कुर्क कर दी है जिसमें पुलिस ने बताया कि संजीव पारिया ने माफिया अनुपम दुबे के सदस्यों के साथ मिलकर जमीन अर्जित की थी।
आपको बतादें कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत आज तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने थाना मऊदरवाजा पुलिस के साथ संजीव पारिया की करीबन अचल सम्पत्ति 14,50,5200,चल सम्पत्ति (बैंक खाते) की 32,09,567.86 व चल सम्पत्ति (वाहन) की 37,73,242 को मिलाकर कुल सम्पत्ति15,20,34,809.86 करोड़ की कुर्क कर दी। जिसमें पुलिस ने बताया कि संजीव पारिया अपने सह सदस्य अनुपम दुबे व गैंग के अन्य सदस्यों के साथ अवैध रुप से सम्पत्ति अर्जित की थी।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *