फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा एक समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।
साइकिल यात्रा को कम्पिल नगर पंचायत की अध्यक्ष राजवती यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! साइकिल यात्रा का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला महासचिव मन्दीप यादव एडवोकेट ने जनपद के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ किया। इस दो दिवसीय यात्रा में कम्पिल नगरी से लेकर फर्रुखाबाद तक समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं, नेताओं ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर साइकिल यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। रायपुर खास में पार्टी के वरिष्ठ साथी नाजिम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ साइकिल यात्रा का स्वागत किया। नगर क्षेत्र कायमगंज में रजनीश यादव, मोरपाल, संतोष दिवाकर ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा का स्वागत किया। बरझाला स्थित नर्सरी पर उर्मिला राजपूत पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र गंगवार उर्फ ददा ने अपने साथियों के साथ साइकल यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।
पपड़ी मिलकिया स्थित एक नर्सरी पर पार्टी के साथी अनिल यादव, जयंत शाक्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
रजलामाई स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साइकल यात्रियों ने उन्हें नमन किया।
फैजबाग स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल पर समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष हर्ष गंगवार, आनंद यादव आदि ने अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान साइकल यात्रियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ हजियांपुर चौराहे पर साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
उलियापुर परमनगर शुकरुल्लाहपुर समाधान नगला, हरसिंहपुर गोवा, हथियापुर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं साथियों ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया।
समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा कल दिनांक 15 जून 2024 दिन शनिवार को प्रातः 8:00 बजे बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर लोहिया प्रतिमा आवास विकास, अंबेडकर प्रतिमा जेएनवी तिराहा फतेहगढ़ पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन करते हुए नगर पंचायत कमालगंज पहुंचने के उपरांत खुदागंज जनपद फर्रुखाबाद और कन्नौज के सीमा पर समापन होगा।
