लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। मंगलवार को वह करीब 10 बजे रायबरेली पहुंचे और सबसे पहले चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फिर भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों से मिले। दोपहर को वह रायबरेली के एम्स अस्पताल पहुंचे और यहां पर भर्ती मरीजों से उनका हालचाल लिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से ही वह खासे सक्रिय हैं। लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद वह गुजरात गए। इसके बाद असम व मणिपुर का दौरा किया। अब रायबरेली में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से करीब चार लाख मतों से जीत दर्ज की थी। उनके पहले उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रह चुकी हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82