अटल अटल पथ पर रहे

प्रसिद्ध कवि अति लोकप्रिय,पूजनीय इंसान।

अटल बिहारी देश के, रहे विभूति महान।।

अटल बिहारी ने दिए, भारत को प्रतिमान।

मानें उनको आज हम, फिर से बने महान।।

दुश्मन के दिल में बसे, करते हृदय शुद्ध। 

देख अटल की शक्तियां, हँस दिए थे बुद्ध।।

रार नहीं ठानी कभी, मानी कभी न हार। 

अटल अटल-सी होड़ थे, किये काल पर वार।। 

राजनीति का अर्थ नव, शासन के दिनमान।

अटल अटल पथ पर रहे, सतत रहे गतिमान।।

देशहित में लगे रहे, पल-पल किए प्रयत्न।

सत्यमेव थे आप ही, सचमुच भारत रत्न।।

तुंग गिरि के शिखर चढ़े, अटल धीर गम्भीर।

विश्व मंच हिंदी बढ़ी, खींची अटल लकीर।।

अटल हमारे अटल है, अटल रहे निर्बाध।

छाप अटल जो रच गए, दिल में है आबाद।।

ऋणी  रहे  ये आपका,  सौरभ  हिंदुस्तान।

मरकर भी हैं कब मरे, अटल सपूत महान।।

 -डॉo सत्यवान सौरभ

Check Also

बाबा बुलेटप्रूफ: श्रद्धा के पीछे सुरक्षा की फौज

मोक्ष की बात, मगर मौत का डर: बाबा की सुरक्षा का रहस्य “बाबा की सुरक्षा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *