एसपी आलोक प्रियदर्शी ने 7 निरीक्षक एंव 3 उपनिरीक्षक की तैनाती में फेरबदल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त के तुरंत बाद ही 7 निरीक्षकों एंव 3 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। जिनमें निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहगढ़ बनाया। निरीक्षक राजीव पाण्डेय को थाना फर्रुखाबाद प्रभारी निरीक्षक बनाया, निरीक्षक भोलेन्द्र चतुर्वेदी को प्रभारी निरीक्षक थाना मऊदरवाजा बनाया गया। निरीक्षक हरिश्याम सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना जहानगंज बनाया। निरीक्षक अमित गंगवार को प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक फर्रुखाबाद बनाया। निरीक्षक कामता प्रसाद को थाना जहानगंज अपराध निरीक्षक बनाया, निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। उपनिरीक्षक बलराज भाटी नबावगंज थानाध्यक्ष बनाया, उपनिरीक्षक विश्वनाथ आर्या को कंपिल थानाध्यक्ष बनाया गया। उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी को मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया गया।

Check Also

निशिकांत दुबे के बयानों पर अखिलेश का पलटवार : मुंह न खोलें, उसी में उसकी इज्जत..

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *