अमृतपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगा सपा प्रतिनिधि मण्डल,वितरित करेंगे राशन एवं दवाइयां

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार सपा का प्रतिनिधिमंडल कल जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के नेता मनोज मिश्रा के नेतृत्व में राशन एवं दवाइयां वितरित करने ग्राम माखन नगला, खुशहाली नगला, पंचम नगला,किराचिन, इमादपुर, सुभनापुर, करणपुर घाट बनारसीपुर , कटरी सारण में जाएगा जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य समीर यादव, जिला महासचिव जहान सिंह लोधी ,जिला उपाध्यक्ष डॉ नवरंग सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, विनीत परमार ,रूक्मांगल सिंह एवं देव सिंह यादव शामिल होंगे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *