सपा ने बाढ़ पीड़ितों को मुहैया कराई राहत सामग्री

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) बाढ़ से जूझ रहे निचले इलाकों में गुजर बसर करने वालों को राहत सामग्री मुहैया कराने पहुंचे सपा पदाधिकारियों ने समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
बतादें कि इन दिनों गंगा व राम गंगा में बाढ़ आने से निचले इलाकों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे वहां का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,जिसके चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व अमृतपुर प्रभारी डा0 जितेन्द्र यादव बाढ़ क्षेत्रों में पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों से वार्ता की और बाढ़ से होने वाली हानि एंव समस्याओं को जाना। जिसके बाद डा0 जितेन्द्र यादव ने बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह गौर, भोला यादव, अनुराग यादव, प्रदीप यादव टीटू, निर्भान सिंह, कृपाल यादव, विनोद यादव,अशोक यादव, रामपाल सिंह यादव, अखिल कठेरिया आदि ने बूथ अध्यक्षों के साथ राहत सामग्री वितरित की।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *